
Mexico: अब खुलने वाले हैं इतिहास के कई बड़े राज, इस देश में मिला 1000 साल पुराना रहस्यमयी शहर
Mexico:- दुनिया भर में कई राज इतिहास में दफन हैं। पुराना सामान या दस्तावेज खोजने से इतिहास के पन्नों में दर्ज राज सामने आते हैं। इस बार मैक्सिको में एक हजार साल पुराना पूरा शहर मिला है, बिना किसी दस्तावेज या वस्तु के यह रहस्यमय शहर अमेरिका की माया सभ्यता का हिस्सा है। इस रहस्यमय शहर को मिलने से इतिहास के कई राजों का पता चलेगा और बहुत कुछ पता चलेगा।
मैक्सिको एक देश है जो लैटिन अमेरिका में है। यह देश भी माया सभ्यता का हिस्सा था। यह देश माया सभ्यता को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है। अब मैक्सिको में एक हजार साल पुराना रहस्यमय शहर मिल गया है। यह शहर मैक्सिको के यूकाटन प्रायद्वीप में जंगलों में छिपा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र को 1000 साल पहले माया सभ्यता ने छोड़ दिया था। यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस् टन के वैज्ञानिकों ने इसी साल मार्च महीने में हवाई सर्वे के दौरान इस शहर की खोज की है।
शोध का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर जुआन कार्लोस ने इस पुरातात्विक सर्वे में LiDAR तकनीक का उपयोग किया, जिससे घने जंगलों और घास के नीचे छिपे या दबे ढांचों का पता लगाया जा सके। पुरातत्वविदों ने मई-जून महीने में क्षेत्र का सर्वेक्षण करके ओकोमटून नाम दिया। उन्हें पचास फुट ऊंचा पिरामिड भी मिला। इसमें कई पुरातात्विक वस्तुएं भी मिली हैं।
सभी अवशेष 600 से 900 ईसवी के बीच के
जिन अवशेषों को वैज्ञानिकों ने पाया है, वे 600 ईसवी से 900 ईसवी के बीच के हैं। यह समय महान माया सभ्यता का समय था। प्रोफेसर कार्लोस ने कहा, “जब हमने सर्वे की तस्वीर देखीं तो हम देख सकते थे कि वहां कुछ बहुत शानदार है।” लेकिन मूल खोज तब हुई जब जांच और खुदाई की गई।LiDAR तकनीक ने इन ढांचों की सही जगह पता लगाया। तब वैज्ञानिकों को उन स्थानों तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।
पेड़-पौधे काटते ही दिखाई दिया माया सभ्यता का रहस्यमयी शहर
वैज्ञानिकों को रास्ते में आने वाले पेड़ों और घास को काटना पड़ा, तब उन्हें माया सभ्यता का शहर दिखाई दिया। शोधकर्ताओं ने बताया कि हमने जंगल में विशाल इमारतें देखीं। पिरामिड मंदिरों और पत्थरों से बने ढांचे से मायासभ्यता प्रसिद्ध है। दक्षिणी मेक्सिको, ग्वाटेमाला, बेलीज, होंडुरास और एल सल्वाडोर में यह सभ्यता फैल गई।